कितने करोड़ की मालकिन हैं काव्या मारन? कमाई के मामले में कई क्रिकेटर्स को भी छोड़ा पीछे; जानिए हर एक डिटेल

काव्या मारन
काव्या मारन की तस्वीर (photo credit: x.com/mufaddal_vohra)

Kavya Maran networth and Education: 8 मार्च 2025 यानी आज पूरी दुनिया में इंटरनेशनल महिला दिवस मनाया जा रहा है। बदलते युग में महिलाओं ने हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर ली है, चाहे वह खेल जगत की महिला खिलाड़ी हों या फिर बिजनेस, किसी भी मामले में महिलाएं पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे, जो क्रिकेटर्स से किसी मामले में कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लीडर काव्या मारन की।

Ad

कुछ दिनों बाद आईपीएल 2025 का आगाज होने वाला है। 18वें सीजन में जहां खिलाड़ी मैदान पर जलवा दिखाएंगे, वहीं काव्या मारन भी खूब चर्चा में रहेंगी। फैंस उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। आईपीएल में हमेशा अपनी टीम को सपोर्ट करने वाली काव्या मारन ने कम उम्र में ही अपनी पहचान बना ली है और वह एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। महिला दिवस के खास मौके पर हम आपको सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालिक और CEO काव्या मारन की पढ़ाई और शिक्षा के बारे में सबकुछ बताएंगे।

काव्या मारन का परिवार

काव्या मारन का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई में हुआ था। वह सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। उनकी मां कावेरी मारन भी सोलर टीवी कम्युनिटी रिस्ट्रिक्टेड की CEO हैं। इसके अलावा, मारन परिवार ने देश को कई दूसरी बड़ी हस्तियां दी हैं। उनके तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि से भी तालुक्कात हैं।

काव्या मारन की शिक्षा और नेटवर्थ

काव्या मारन ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से कॉमर्स की डिग्री हासिल की है। इसके बाद, उन्होंने वारविक बिजनेस स्कूल से MBA की पढ़ाई की है। कई रिपोर्टों के मुताबिक, वह अपने पिता के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर हैं और 2018 से फ्रैंचाइजी की CEO हैं। पिछले कुछ सालों में मारन आईपीएल नीलामी और खेलों में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गई हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर खूब फॉलो करते हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, काव्या मारन की नेटवर्थ लगभग 409 करोड़ रुपये है। उनके पिता की नेटवर्थ उनसे कई गुना ज्यादा है। काव्या मारन की नेटवर्थ 19,000 करोड़ रुपये है, जिसके चलते उन्होंने तमिलनाडु IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2019 में टॉप पोजीशन हासिल की है। काव्या मारन नेटवर्थ के मामले में कई खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देती हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications