Cricket Records- कप्तान के रूप में टी20 में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते विराट कोहली
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते विराट कोहली

बुधवार को हैमिलटन में खेले गए तीसरे अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को सुपर ओवर में हराया,और पांच मुकाबलों की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त बनाई।

Ad

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम भी 179 रन बना पाई और मैच टाई हुआ। फिर सुपर ओवर में न्यूज़ीलैंड की टीम ने 17 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने एक ओवर में 20 रन बनाए और मैच अपनी झोली में डाला। भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा को अपनी 65 रन की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

भले ही हैमिलटन का यह मुकाबला भारत की शानदार जीत और रोहित शर्मा की शानदार पारी के लिए याद रखा जाए, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। तीसरे टी20 मुकाबले में विराट कोहली एक भारतीय कप्तान द्वारा सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने।

आज इस आर्टिकल में हम टॉप 5 भारतीय कप्तानों की बात करेंगे, जिन्होंने कप्तान के रूप में अंतराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में सबसे सबसे ज़्यादा रन बनाए।

#5 अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे

भारतीय मध्य क्रम बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे इस सूची में पांचवे स्थान पर आते हैं। साल 2015 में अजिंक्य रहाणे ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दो टी20 मुकाबलों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था, और इन दोनों मुकाबलों में 18.5 की औसत और 105.71 के स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए थे।

Ad

#4 सुरेश रैना

सुरेश रैना
सुरेश रैना

टी20 स्पेशलिस्ट सुरेश रैना इस सूची में चौथे स्थान पर आते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने भारत के लिए तीन टी20 मुकाबलों में कप्तानी की , और इन मुकाबलों में उन्होंने 51 की औसत और 152.23 के स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाए।

Ad

#3 रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारतीय सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। रोहित शर्मा ने 18 मुकाबलों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया है, और 38.35 की औसत और 161.38 के स्ट्राइक रेट से 652 रन बनाए हैं।

Ad

इन मुकाबलों में रोहित शर्मा के बल्ले से दो शतक और चार अर्धशतक निकले हैं, और उनका सर्वाधिक स्कोर 118 रन रहा है।

#2 महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान व विकेट कीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 72 मुकाबलों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया , और 37.06 की औसत और 122.6 के स्ट्राइक रेट से 1112 रन बनाए। इन मुकाबलों में धोनी का सर्वाधिक स्कोर 48 नॉट आउट रहा है।

Ad

#1 विराट कोहली

विराट कोहली
विराट कोहली

वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली इस सूची में पहले स्थान पर आते हैं। विराट कोहली ने अब तक 36 मुकाबलों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया है, और 45.04 की औसत और 142.71 के स्ट्राइक रेट से 1126 रन बनाए हैं। इन मुकाबलों में विराट कोहली के बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं, और उनका सर्वाधिक स्कोर 94 नॉट आउट है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications