IPL 2025: 3 खिलाड़ी जिन्हें RCB से हार के बाद MI अगले मैच की प्लेइंग 11 से कर सकती है ड्रॉप

2025 IPL - Gujarat Titans v Mumbai Indians - Source: Getty
विकेट का जश्न मनाते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी (Source: Getty)

3 Players MI May Drop Next Match Playing 11 IPL 2025: आईपीएल 2025 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है। उम्मीद थी कि जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद, एमआई जीत की पटरी पर लौट आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुंबई इंडियंस को अपने पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 12 रनों से हार का सामना पड़ा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए। 222 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस पूरे ओवर खेलने में सफल रही लेकिन 9 विकेट खोकर 209 रन ही बना पाई।

Ad

मुंबई इंडियंस की हार में कई खिलाड़ी दोषी रहे और उनमें से कुछ का पत्ता अगले मैच की प्लेइंग 11 से कट सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर सकती है।

3. मिचेल सैंटनर

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं। सैंटनर को बीच के ओवरों में अपनी सटीक गेंदबाजी से रनों की गति में लगाम लगाने की जिम्मेदारी दी जाती है लेकिन अभी तक वह ऐसा नहीं कर पाए हैं। आरसीबी के खिलाफ सैंटनर ने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 40 रन खर्च कर दिए। ऐसे में उन्हें ड्रॉप कर मुजीब उर रहमान को मौका दिया जा सकता है।

Ad

2. विल जैक्स

इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स भी अभी तक मुंबई इंडिंयस के लिए कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। जैक्स ने आरसीबी के खिलाफ 1 ओवर की गेंदबाजी की और बिना विकेट लिए 10 रन खर्च किए। वहीं बल्लेबाजी में 18 गेंदों में 22 रन बनाए। उन्हें ड्रॉप कर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेवोन जैकब्स को शामिल किया जा सकता है, जो बड़े हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं। जैकब्स को लोअर ऑर्डर में खिलाया जा सकता है और नमन धीर को नंबर 3 पर प्रमोट किया जा सकता है।

1. ट्रेंट बोल्ट

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट आरसीबी के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए। बोल्ट शुरूआती ओवरों में दबाव बनाने में सफल रहे लेकिन इसके बाद उनकी काफी धुनाई हुई। इस खिलाड़ी ने अपने चार ओवर में 57 रन खर्च किए और उन्हें 2 विकेट मिले। ऐसे में मुंबई इंडियंस बोल्ट की जगह रीस टॉपली को शामिल कर सकती है, जो पावरप्ले के साथ-साथ बाद में भी अच्छा ऑप्शन गेंदबाजी के लिए बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications