विराट कोहली की तरह चाहते हैं परफेक्ट बॉडी, तो फॉलो करें किंग कोहली की खास डाइट

Sneha
 Virat Kohli Diet
Picture Courtesy: Virat Kohli Instagram

Virat Kohli Diet: किंग कोहली अपना जलवा केवल क्रिकेट के मैदान में ही नहीं बिखरते, बल्कि उनके लुक ने भी कई लोगों के दिल का अपना निशाना बनाया है। ग्राउंड में छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली अपनी फिटनेस और बॉडी के लिए काफी मशहूर हैं। विराट 35 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी चुस्ती और चमक आज भी उनकी उम्र के हिसाब से ढल नहीं पाई है।

Ad

इसके पीछे उनकी जबरदस्त डाइट की अहम भूमिका है। हाल ही में क्रिकेट कमेंटेटर जतिन सप्रू ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि विराट कोहली स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स खाने के शौकीन हैं और यही उनकी फिटनेस और एनर्जी का राज है।

जानें स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स के फायदे

Ad

स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स खाने के भरपूर लाभ हैं। ये न केवल पचाने में हल्की होती हैं, बल्कि इनकी न्यूट्रिशन वैल्यू भी बहुत अधिक होती है। स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स में मिनरल और विटामिन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इससे हमारी त्वचा और शरीर के अंदर की लाइनिंग हमेशा तंदुरुस्त रहती है। जिससे हमारा शरीर अपनी असली उम्र से यंग दिखता है।

फाइबर का रोल

स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स में फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है जोकि शरीर में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसी फाइबर के होने से शरीर में कोलेस्ट्राल जमा नहीं होता और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का रिस्क भी कम रहता है। फाइबर वाली डाइट खाने से व्यक्ति का वजन भी संतुलन में रहता है और मोटापे जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

youtube-cover
Ad

आंखों की सेहत

स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स में विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मात्रा में होने से आंखें भी स्वस्थ्य रहती हैं। इन सब्जियों में पाए जाने वाले केरोटीन और माइक्रो मोलीक्यूल शरीर को चुस्त और तंदरुस्त रखते हैं। इनसे हमारा हार्ट भी हेल्दी रहता है और सभी सेल्स तक सही मात्रा मे सर्कुलेशन बनी रहती है। स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे बड़े खतरों से भी छुटकारा मिलता है।

तो अब आप जान गए होंगे कि स्‍टीम्‍ड वेजिटेबल्स खाने का विराट की तंदुरुस्ती में कितना बड़ा योगदान है। यही कारण है कि विराट अपनी उम्र को मात देते हैं और हमेशा यंग व एनर्जीफुल नजर आते हैं।

Quick Links

Edited by Sneha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications