IPL 2025 को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, विशाखापट्टनम इस टीम का बनेगा दूसरा होम ग्राउंड

विशाखापट्टनम क्रिकेट ग्राउंड (Photo Credit_X/@BCCI)
विशाखापट्टनम क्रिकेट ग्राउंड (Photo Credit_X/@BCCI)

IPL 2025 Matches will be held in Visakhapatnam: वर्ल्ड क्रिकेट में इस वक्त चैंपियंस ट्रॉफी का खुमार चढ़ने वाला है। लेकिन फैंस को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद होने वाले आईपीएल का बेसब्री से इंतजार है। मार्च में भारत में एक बार फिर से आईपीएल का रंग चढ़ने वाला है। जिसे लेकर फैंस ही नहीं बल्कि खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी भी उत्साह के साथ इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल के 18वें एडिशन के शेड्यूल का इंतजार है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा होम ग्राउंड बनेगा विशाखापट्टनम

आईपीएल 2025 के शेड्यूल के इंतजार के बीच इस लीग के वेन्यू को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जहां एक नॉन सेन्टर वेन्यू के रूप में विशाखापट्टनम के स्टेडियम का नाम सामने आया है। जी हां...आन्ध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम का डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में आईपीएल के कुछ मैच खेले जाएंगे और ये मैदान आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के कुछ मैच होस्ट करेगी।

Ad

वाइजेग में होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कुछ मैच

दक्षिण भारत के इस स्टेडियम ने पिछली बार भी दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए दूसरे होम ग्राउंड के रूप में जगह बनायी थी। इस बार भी इस मैदान में दिल्ली कैपिटल्स के ही कुछ मैच खेले जाएंगे। वाइजेग के इस मैदान में दिल्ली कैपिटल्स के दूसरे होम ग्राउंड के रूप में मैच होंगे या नहीं इस बारे में पुष्टी नहीं हो सकी है। लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो यहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने आईपीएल अभियान के शुरुआत करेगी। और कुछ मैचों के बाद दिल्ली के अपने मुख्य स्टेडियम अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार पहली बार खिताब हासिल करने के इरादे से उतरेगी। यहां पर दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक कप्तान पर फैसला नहीं हो सका है। उनके लिए कप्तानी के रूपु में अक्षर पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि लीड करने के लिए विकल्प के रूप में केएल राहुल, फाफ डू प्लेसिस जैसे खिलाड़ी हैं। पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों में थी। लेकिन इस बार पंत लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा बनने के बाद कप्तान बन चुके हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से हो सकता है। जहां पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच हो सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications