IPL मैच में पारी के 20वें ओवर में एक बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्या है?

(Photo Courtesy: IPLt20.com)
(Photo Courtesy: IPLt20.com)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। मुकाबले में मुंबई की टीम ने रनों की बारिश करते हुए 20 ओवर में 234 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। मुंबई के लिए आखिरी ओवर में ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने धमाल मचाते हुए 32 रन बना डाले। इन रनों के साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Ad

दरअसल, एनरिक नार्टजे के खिलाफ आखिरी ओवर में 32 रन बनाते हुए रोमारियो आईपीएल इतिहास में पारी के 20वें ओवर में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर रविंद्र जडेजा का नाम है।

जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2021 में पारी के अंतिम ओवर में 36 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर रिंकू सिंह का नाम है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल द्वारा डाले गए पारी के 20वें ओवर में आईपीएल 2023 में लगातार पांच छक्के लगाकर 30 रन बनाए थे। लिस्ट में चौथे नंबर पर संयुक्त रूप से हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर का नाम है। इन दोनों ने आईपीएल में पारी के 20वें ओवर में 28-28 रन बना रखे हैं।

Ad

रोमारियो शेफर्ड के द्वारा आखिरी ओवर में की गई बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने नॉर्टजे के खिलाफ ओवर की चौके से शुरुआत की। इसके बाद लगातार तीन छक्के लगाए। शेफर्ड ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा और आखिरी गेंद पर फिर शानदार छक्का लगाया। इस तरह से उन्होंने आखिरी ओवर में कुल 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 32 रन बनाए, जो मौजूदा सीजन का सबसे महंगा ओवर भी रहा।

रोमारियो शेफर्ड ने अपनी बल्लेबाजी में 10 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 39 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी के दमपर ही मुंबई की टीम वानखेड़े स्टेडियम में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications