MS Dhoni Fan girl reaction Viral: रविवार शाम आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। यह मैच काफी दिलचस्प रहा। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया था। हाई-वोल्टेज मुकाबले का रोमांच अपने चरम पर था। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा था। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी तब बैटिंग करने आए जब टीम को जीत के लिए 25 गेंद में 54 रन बनाने थे, धोनी आमतौर पर ऐसे मैचों को फिनिश करके ही दम लेते हैं, लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच में वो 11 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए।संदीप शर्मा की गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने शानदार कैच लपक कर धोनी को आउट किया था। धोनी के आउट होने के बाद फैंस काफी निराश नजर आए, वहीं धोनी के आउट होते ही उनकी फैनगर्ल ने ऐसा रिएक्शन दिया, जैसे धोनी ने आउट होकर उनका दिल ही तोड़ दिया हो। फैनगर्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, आपको दिखाते हैं वह वीडियो।महेंद्र सिंह धोनी के आउट होने पर फैन गर्ल गुस्से से हुई लाल, रिएक्शन हुआ वायरलवायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, कि धोनी के आउट होते ही फैन गर्ल काफी मायूस नजर आई उसके चेहरे के हाव-भाव साफ बता रहे हैं कि वह धोनी के शॉट से खुश नहीं थी। धोनी के आउट होते ही वह गुस्से से लाल हो गई। उसने अपने हाथ को फैलाया और कुछ कहना चाह रही थी, लेकिन फिर चुप हो गई और मायूस चेहरा मन मसोस कर रह गया। फैनगर्ल का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, फैंस ने इसे IPL 2025 का “नया मीम” बताया।फैंस के कमेंट्सएक फैन ने वायरल गर्ल के रिएक्शन पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि राजस्थान रॉयल्स को दो साल की जेल होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने इस खूबसूरत हसीना को हर्ट किया है।वहीं अन्य एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि चेन्नई सुपर किंग्स को जाने दो भाई कोई इसकी इंस्टा आईडी दो।अन्य फैन ने फैनगर्ल के रिएक्शन को आईपीएल का नया मीम बताया।आपको बता दें कि वायरल फैनगर्ल का नाम प्रिया आर्या है, प्रिया महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं। प्रिया के इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें मौजूद हैं, अपनी तस्वीरों तक को उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को डेडिकेट किया। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।