Hindi Cricket News: आशीष नेहरा ने चुनी वर्ल्ड कप इलेवन, महेंद्र सिंह धोनी को बनाया कप्तान

एम एस धोनी-रोहित शर्मा
एम एस धोनी-रोहित शर्मा

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में सफर समाप्त होने के बाद पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपनी टीम चुनी है। इस वर्ल्ड कप इलेवन में उन्होंने भारत से तीन खिलाड़ियों का चयन किया है। ख़ास बात यह है कि नेहरा ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी वर्ल्ड कप इलेवन का कप्तान नियुक्त किया है। सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2019 से चुने गए हैं।

Ad

सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को शामिल किया गया है। ये दोनों सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप 2 स्थान पर थे। इसके अलावा दाएं और बाएं हाथ का समन्वय भी एक बड़ा फैक्टर है। तीसरे स्थान के लिए नेहरा ने विराट कोहली को चुना है। चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का नाम शामिल है। बतौर ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को इस टीम में पांचवें स्थान के लिए चुना गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को चुना गया है। दूसरे ऑलराउंडर के तौर पर बेन स्टोक्स को भी शामिल किया गया है।

नेहरा की टीम में युजवेंद्र चहल को बतौर स्पिन गेंदबाज शामिल किया गया है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर और मिचेल स्टार्क के रूप में तीन तेज गेंदबाजों का नाम शामिल है। इस टीम में भारत से सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से 2-2 और न्यूजीलैंड-बांग्लादेश से एक-एक नाम शामिल है।

आशीष नेहरा ने विराट कोहली और केन विलियमसन के ऊपर महेंद्र सिंह धोनी को तरजीह देते हुए कप्तान बनाया है। उन्होंने इन तीनों में से धोनी को श्रेष्ठ कप्तान माना।

आशीष नेहरा की वर्ल्ड कप इलेवन

रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, केन विलियमसन, शाकिब अल हसन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), बेन स्टोक्स, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, मिचेल स्टार्क।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications