ऋद्धिमान साहा को कम आंका जाता है लेकिन वो काफी खतरनाक प्लेयर हैं, सचिन तेंदुलकर का बयान

ऋद्धिमान साहा बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)
ऋद्धिमान साहा बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने विकेटकीपर खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि साहा को लोग काफी कम करके आंकते हैं लेकिन वो बहुत ही खतरनाक प्लेयर हैं। सचिन तेंदुलकर ने ऋद्धिमान साहा को अंडररेटेड प्लेयर बताया।

Ad

ऋद्धिमान साहा की अगर बात करें तो आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की तरफ से ओपन करते हुए उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। वो अभी तक 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं जिसमें तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। ऋद्धिमान साहा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 68, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 55 और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 67 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।

ऋद्धिमान साहा स्पिनर्स और फास्ट बॉलर्स के खिलाफ कहीं भी शॉट्स खेल सकते हैं - सचिन तेंदुलकर

यही वजह है कि सचिन तेंदुलकर उनसे काफी प्रभावित हैं और साहा को लेकर उन्होंने ये प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,

ऋद्धिमान साहा एक अंडररेटेड प्लेयर हैं। मैं उन्हें काफी हाई रेट करता हूं क्योंकि वो एक खतरनाक खिलाड़ी हैं। वो स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों के खिलाफ कहीं भी शॉट्स खेल सकते हैं। हालांकि शुरूआत में उनका फ्लो वैसा नहीं रहा था क्योंकि उन्हें ज्यादा स्ट्राइक नहीं मिल रही थी। जब एक बल्लेबाज काफी अच्छा खेल रहा हो तो जरूरी हो जाता है कि वो ज्यादा स्ट्राइक ले।

आपको बता दें कि पिछले छह महीने से ऋद्धिमान साहा काफी सुर्खियों में हैं। श्रीलंका सीरीज के लिए उन्हें टेस्ट टीम में नहीं चुना गया था। इसके बाद साहा ने बयान दिया था कि हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उनसे संन्यास लेने के लए कहा था। इसके बाद सीनियर जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार के साथ भी उनका विवाद सामने आया। ऋद्धिमान साहा को हाल ही में बंगाल की रणजी टीम में चुना गया था लेकिन वो इसमें हिस्सा नहीं लेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications