IPL 2025 के बीच यशस्वी जायसवाल ने उठाया बड़ा कदम, अपनी टीम बदलने की रखी मांग; अर्जुन तेंदुलकर के बनेंगे साथी?

Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty

Yashasvi Jaiswal State Team Change Mumbai to Goa: भारत में इस समय आईपीएल 2025 का रोमांच छाया हुआ है, जिसमें ज्यादातर प्रमुख स्टार खेलने में व्यस्त हैं। इसमें से एक नाम युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का भी है, जो राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं। जायसवाल का बल्ला अभी तक नहीं चला है और वह लगातार फ्लॉप साबित हुए हैं। इस बीच युवा खिलाड़ी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यशस्वी ने अपनी स्टेट टीम बदलने का मन बना लिया है और वह मुंबई को छोड़कर गोवा के साथ जुड़ने की तैयारी में हैं।

Ad

गोवा के कप्तान बनाए जा सकते हैं यशस्वी जायसवाल

मुंबई के लिए अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत करने वाले यशस्वी जायसवाल ने MCA से गोवा के साथ जुड़ने के लिए NOC मांगी है। अगर उन्हें NOC मिल गई थो वह आगामी घरेलू सीजन में गोवा की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि यहां उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है। इंडियन एक्सप्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम की MCA के एक सूत्र ने पुष्टि की और बताया है कि उन्होंने हमसे एनओसी मांगी है और गोवा मूव करने का कारण निजी बताया है।

Ad

इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने साल 2019 में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था और कुछ ही समय में टीम के बेहद ही भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए। जायसवाल ने अभी तक अभी तक 36 फर्स्ट क्लास मैचों में 60.85 की औसत से 3712 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। ये युवा खिलाड़ी आखिरी बार मुंबई के लिए जनवरी में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ रणजी मैच में उतरा था, जिसमें उनकी टीम को करारी हार मिली थी। इसके बाद MCA के चीफ सिलेक्टर ने रोहित शर्मा और यशस्वी को अप्रत्यक्ष रूप से निशाना भी बनाया था।

अर्जुन तेंदुलकर भी हैं गोवा टीम का हिस्सा

यशस्वी जायसवाल गोवा का रूख करने वाले मुंबई के इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और सिद्देश लाड भी अपनी स्टेट टीम मुंबई को छोड़कर गोवा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि, लाड एक बार फिर से मुंबई के साथ वापस आ गए लेकिन अर्जुन अभी भी खेलते हैं। ऐसे में फैंस को यशस्वी-अर्जुन की जोड़ी मैदान पर साथ दिख सकती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications