IPL 2020: जहीर खान मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन से हैं खुश

जहीर खान
जहीर खान

Ad

जहीर खान ने मुंबई इंडियंस के अब तक के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिक्रिया दी है। अपने कुछ खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए जहीर खान ने ख़ुशी भी जताई है। किरोन पोलार्ड के पिछले दो मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए जहीर खान ने मुंबई इंडियंस के लिए यह शुभ संकेत बताया है। इसके अलावा अपनी टीम के खेल को लेकर भी जहीर खान संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

किरोन पोलार्ड को लेकर जहीर खान ने कहा कि उनका कैरेबियन प्रीमियर लीग से अब तक फॉर्म में होना शानदार है। इसके अलावा जहीर खान ने कहा कि किरोन पोलार्ड पर हम भरोसा करते हैं। मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर डाले गए एक वीडियो में जहीर ने इन सभी बातों को रखा है।

यह भी पढ़ें: आईपीएल में अंतिम 5 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

जहीर खान हैं काफी खुश

अब तक मुंबई इंडियंस ने चार मैचों में से दो बार जीत हासिल की है। आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में जीत मिली थी। जहीर खान अपनी टीम के अब तक के प्रदर्शन को लेकर काफी खुश है। उन्होंने टूर्नामेंट के आने वाले मैचों में भी इसी तरह के प्रदर्शन की बात कही है।

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम से जहीर खान डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट ऑपरेशन के रूप में जुड़े हुए हैं। खिलाड़ियों के साथ तालमेल और रणनीति के बनाते हुए भी उन्हें मैच के दौरान देखा जाता है। आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका लम्बा अनुभव देखते हु मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा है।

मुंबई इंडियंस को पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद उन्हें एक मैच में जीत मिली थी। तीसरे मैच में सुपर ओवर में जाकर हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने अगले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब जैसी बड़ी टीम को पराजित किया था। मुंबई इंडियंस की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है, ऐसे में उन पर दबाव भी रहता होगा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications